कांग्रेस देश से समाप्ति की ओर जा रही है देवास के जैसे कार्यकर्ता हो तो हम कोई चुनाव हार ही नहीं सकते है- विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
देवास। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया जी, देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, देवास नगर निगम चुनाव प्रभारी पंकज जोशी, विधायक श्रीमति गायत्री राजे पवार, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की मौजूदगी में बुधवार शाम को प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, नंदकिशोर पाटीदार, रायसिंह सेंधव, माया पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी, देवास रियासत के महाराज विक्रम सिंह पवार, मंडल अध्यक्ष चिंटू रघुवंशी जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, संजय दायमा, जुगनू गोस्वामी एवं जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी मोर्चे के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।  
श्री शर्मा ने कहा कि मेरा देवास से आज से नहीं पुराना संबंध है, मैंने महाराज तुकोजीराव पवार के साथ काम किया है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देवास में ऐतिहासिक विकास हुआ है। देवास के जैसे कार्यकर्ता हो तो हम कोई चुनाव हार ही नहीं सकते है। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती है धारा 370 को हटाने का सबसे बड़ा योगदान स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का है, क्योंकी उन्होंने कई आंदोलन किए थे। देश में नरेंद मोदी जी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी हमारी सरकार ने धारा 370 हटाई भारत देश से 2 विधान 2 संविधान समाप्त हो गया। हमारी सरकार ने गरीब वर्ग के लोगों का आयुष्मान योजना से 5 लाख रूपयों का इलाज फ्री किया, और अब भी जारी है। उच्च न्यायालय के फैसले पर अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, एवं उज्जवला योजना से हर घर को गैस कनेक्शन, सम्बल योजना से किसी की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, अपंग होने पर 2 लाख रूपए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिए है। किसानों को दो 2-2 हजार रूपयों की चार किस्त केंद सरकार की और से व राज्य सरकार की और से 4 हजार रूपए की किस्त दी गई है। मध्यप्रदेश की हमारी सरकार से हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत मध्यप्रदेश में 42 लाख लाड़ली लक्ष्मियों को योजना का लाभ दिया है। इसके साथ कन्यादान योजना हमारी सरकार की गरीब कल्याण की योजना है। मेरी माता बहने और कार्यकर्ता बंधु मध्यप्रदेश की सरकार और केंद्र की सरकार से देवास में अनेकों विकास हुए हैं और आगे भी विकास की गाथा लिखेंगे। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ता बंधुओं कांग्रेस देश से समाप्ति की और जा रही है। उन्होनें अपील करते हुए कहा कि आगामी 13 जुलाई के चुनाव में पार्टी के पार्षद और महापौर प्रत्याशी को चुनाव जिताओ देवास में विकास की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी सरकार की है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुश्री माया नारोलिया ने कहा कि सबसे पहले मतदान फिर सारे काम, कोई भी चुनाव हो सबसे महत्वपूर्ण भूमिका महिलाओं की होती है। क्योंकि महिलाएं भी अपने घर में सभी को एक साथ लेकर चलती है। मैं सभी महिला मोर्चा की बहनों को कहना चाहती हूं कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवाएं। 
इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि हमने देवास में बहुत विकास किया है। जैसे कि स्वच्छता अभियान में शहर को स्वच्छता की और आगे बढ़ाया है। रोड, ब्रिज हो या पानी की व्यवस्था हो चाहे, सीवरेज की व्यवस्था हो सारे काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री ओम जोशी ने किया, व आभार दुर्गेश अग्रवाल ने माना था