देवास। पूर्व पार्षद ठा. जैनेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि चुनाव के अंतिम दौर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल के समर्थन में रोड शो एवं महती आम सभा के माध्यम से आम मतदाताओं से आशीर्वाद स्वरूप वोट मांगने के साथ गीता अग्रवाल को जिताने की अपील की है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश का माहौल पैदा हो गया है, इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड प्रत्याशियों के साथ घर घर दस्तक देना प्रारंभ कर दिया है तथा वे पूरी तरह से सक्रिय होकर पार्टी के लिये कार्य कर रहे हैं युवाओं और महिलाओं की टोलियां ढोल ढमाकों के साथ घर घर दस्तक दे रही है। जिससे मुकाबला रोचक स्थिति में पहुंच रहा है। शहर की पेकी प्लाट की व्यवस्था जो विगत 15 वर्र्षो से अधर में लटकी हुई थी जिससे पेकी प्लाट के मालिक अपना घर निर्माण करने से वंचित हो रहे थे। तथा वे नगर निगम के चक्कर लगाकर थक चुके थे। पेकी प्लाट का नक्शा नगर निगम से पास नहीं हो पा रहा था। कई लोग हजारों रूपये देकर भी निर्माण से वंचित रह गए। जिससे प्लाट धारक अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगा था। पेकी प्लाट की समस्या किन कारणों से रूकी हुई थी जिससे कि आम मतदाता बखूबी वाकिफ है। पेकी प्लाट की घोषणा के अनुसार पेकी प्लाट की समस्या समाप्त हो चुकी है, जिसे जैसा मकान बनाना है बनाए मुख्यमंत्री के इस बयान से जिससे जनता में हर्ष है, मुख्यमंत्री धन्यवाद के पात्र है। किसी नेता के आरोप से मुख्यमंत्री की घोषणा प्रभावित नहीं होती है ये ध्यानाकर्षण का विषय है। ऐसी भी चर्चा है कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री ने यही घोषणा की थी लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया। नगर निगम चुनाव को लेकर यह घोषणा आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी है। प्रदेश में पूर्व में भाजपा सरकार स्व. बाबूलाल गौर के कार्यकाल में अतिक्रमण हटाने को बुल्डोजर मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया था। जब कांगे्रस की कमलनाथ सरकार आई तो उसी पेटर्न पर अतिक्रमण हटाया गया। नगर में जब अतिक्रमण तोडना शुरू हुआ था तो एक गु्रप की दुकान एवं पुराना मकान भी तोड़ा गया था। अब कांगे्रस ने उन्हीं के परिवार के सदस्य को टिकिट देकर समझाने का प्रयास किया है। कथनी और करनी में अंतर दिखाई पड़ता है। 24 घंटे के अंदर ही तोड दिया गया। जहां तक पेकी प्लाट का प्रश्न है यदि सरकार ने मन बना लिया है तो हजारों प्लाट धारकों को फायदा मिलने की पूर्ण संभावना है। कुल मिलाकर चुनाव का अंतिम दौर काफी रोचक हो गया है। मुुख्यमंत्री नगर निगम चुनाव के साथ साथ विधानसभा चुनाव की तैैयारी भी कर रहे हैं इसी के चलते उन्होंने कोविड की दूसरी लहर में जिन विद्यार्थियों के माता पिता की मृत्यु हो गई है उन्हें बीए. बीकॉम एवं मेडिकल को निशुल्क शिक्षा म.प्र. सरकार द्वारा कराने का वादा किया है। जिसका फायदा 1 मार्च 2021 से 30 जून 21 तक कोविड से मरने वालों को मिलेगा

