देवास जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक नि:शुल्‍क लगवाये प्रिकॉशन डोज

जिले में 75 दिनों तक सरकारी केंद्रों पर लगाया जायेगा डोज

देवास जिले में अब तक वैक्‍सीन के 25 लाख 15 हजार 923 डोज लगाये गए

     देवास 15 जुलाई 2022/ जिले में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में वैक्‍सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिले में 75 दिनों तक सरकारी केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज) लगाया जायेगा। जिले में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग एवं ऑनसाइट वैक्सीन लगाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन स्‍लॉट बुक करने के लिए नागरिक covin.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर वैक्सीन का प्रिकाशन डोज लगवा सकते है। जिले के सभी नागरिक कोविड-19 से बचाव के लिए समय-सीमा में बुस्टर डोज अवश्य लगवाये। जिले के ऐसे नागरिक जो 6 माह पहले दूसरा डोज लगवा चुके है, वे केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते है। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज वही वैक्सीन होगी, जो पहले दी गई थी।
जिले में अब तक वैक्‍सीन के 25 लाख 15 हजार 923 डोज लगाये गए है। जिले में 11 लाख 13 हजार 617 पहला एवं 11 लाख 22 हजार 011 दूसरा डोज लगाया गया है। जिले में अब तक 15 से 18 वर्ष की आयु बच्‍चों में 94 हजार 032 बच्‍चों को प्रथम डोज तथा 71 हजार 697 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में अब तक 12 से 14 वर्ष की आयु के 55 हजार 548 बच्‍चों को वैक्‍सीन का पहला डोज तथा 25 हजार 762 बच्‍चों को वैक्‍सीन का दूसरा डोज लगाया गया है। जिले में 33 हजार 256 प्रिकॉशन डोज लगाये गये है।
जिले के नागरिक कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।