देवास। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की 2 दिवसीय बैठक इंदौर में सम्पन्न हुई। लेक न्यू गार्डन पिपलिया पाला रिंग रोड़ इंदौर पर सम्पन्न हुई बैठक में संगठन के वरिष्ठ प्रांत पदाधिकारियों ने धर्मेंद्र चौधरी को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मालवा प्रांत के देवास-शाजापुर विभाग का मठ मंदिर प्रमुख नियुक्त किया गया। चौधरी ने बताया कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास कर के जो जवाबदारी दी है, मैं उसे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभा कर कार्य करूंगा।

