कन्नौद से नेमावर तक कावड़ियों की बोल बम कावड़ यात्रा का सिलसिला जारी


देवास – देवास जिले की अंतिम छोर पर नेमावर नगर परिषद इन दिनों कावड़ यात्री श्रद्धालुओं की श्रद्धा से परिपूर्ण नजर आ रही है यहां पर आसपास के छोटे-बड़े 100 से अधिक गांव एवं शहरों से प्रतिदिन सिद्धेश्वर शिवालय मंदिर पर कावड़ यात्रा लेकर आ रहे हैं, यहीं( नेमावर) से नर्मदा का जल भर के अपने अपने स्थानीय शिवालय मंदिरों पर यह कावड़ यात्री जल चढ़ा रहे हैं। रविवार को कांटा फोड़ ,सतवास, लोहारदा, अजनास, कजलास, बिजवाड़,,आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कावड़ यात्री नर्मदा दर्शन लाभ लेने, और सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने आए कावड़ यात्रियों में शामिल कांटा फोड़ के दीपांशु योगी ने बताया कि लगभग 70 किलोमीटर का सफर 8 घंटे में पूर्ण किया सुबह 5:00 बजे यात्रा निकल निकले दोपहर 1:00 बजे नेमावर पहुंच गए, उसी प्रकार अन्य स्थानों से भी कावड़ यात्री आ रहे हैं कावड़ यात्रियों का उत्साह इतना अधिक है। कि 10 मिनट 2 से 3 किलोमीटर यात्रा तय कर रहे हैं । हालाकी रास्ते में कुछ श्रद्धालुओं को चाय एवं फलिहार की व्यवस्था मिल रही है फिर भी उक्त कावड़ यात्री अपनी व्यवस्था के साथ यात्रा कर रहे हैं सावन माह के आरंभ दिनों से यह सिलसिला जारी है ।