शिव की श्रद्धा के आगे कावड़ियों का जुनून कावड़ियों द्वारा दौड़ दौड़ कर 70 किलोमीटर का सफर तय किया


बागली – महज 6 घंटे में 68 किलोमीटर दौड़ कर श्रद्धा से लबरेज कावड़ यात्रियों ने धारा जी से जल लेकर बेहरी के शिवालय स्थित शिवलिंग पर नर्मदा जल चढ़ाया युवा सदस्यों ने सावन दूसरे सोमवार को सुबह धारा जी यात्रा का प्रोग्राम बनाया और सुनिश्चित किया कि कांवड़ में जल भरकर निरंतर दौड़ते हुए कावड़ से शिवालय जल स्नान कराना है और इसमें उन्हें सफलता मिली कुल 15 लोगों की कावड़ यात्रा टीम में शामिल पाटीदार ने बताया कि एक 1 किलोमीटर दौड़ कर क्रमशः अलग-अलग कावड़ियों द्वारा यह पावर कंधे पर उठाई गई शेष कावड़ यात्री मोटरसाइकिल के पीछे पीछे आ रहे थे रास्ते में बदल बदल कर कावड़ यात्रा को शिवालय तक पहुंचाया और श्रद्धा और आस्था की यह कावड़ हर आने जाने वाले के लिए चर्चा का विषय बनी रही कई स्थानों पर दौड़ती कावड़ का स्वागत भी किया गया यात्रा में शामिल युवा नाम श्री राम पाटीदार ,सागर पाटीदार, जुगल पाटीदार, त्रिलोक पाटीदार, अशोक पाटीदार, आदि कांवड़ यात्रियों ने बताया कि यह उत्साह से भरी कावड़ यात्रा थी। जलाअभिषेक के बाद वेरी स्थित खेड़ापति मंदिर परिसर में निर्मित शिवालय पर पूजा कर प्रसाद वितरित की गई