
देवास/ बागली – भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा श्रावण मास में कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन का शखांनाद ध्वनि के साथ क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय जटाशंकर धाम से की गई इस अवसर पर जटाशंकर धाम के महंत बद्री दास महाराज सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती पूनम गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में कैलाश मानसरोवर यात्रा हमारे लिए विदेशी यात्रा के समान है यह यात्रा सुलभ होकर हम सब आसानी से बगैर दस्तावेज के से कर सकें यह अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने का आंदोलन हम श्रावण मास से शुरू कर रहे हैं सभी के सहयोग से इस में हमें सफलता मिलेगी हमारी दोनों देशों की संधि इस प्रकार होना चाहिए कि हम यह की यात्रा आसानी कर सकें इस अवसर पर भारत के संबंध में संघ के प्रदेश पदाधिकारी मनोज जोशी शिवेंद्र तिवारी निर्माण सोलंकी मुकेश गुप्ता प्रवीण चौधरी सुनील योगी आदि ने इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाने की बात कहते हुए भारत तिब्बत समन्वय संघ की कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन की अच्छी पहल का समर्थन किया है

