देवास मे नकली 30 नंबर बीड़ी का अवैध कारोबार पुलिस ने पकड़े तीन दुकानदार (लाखों की बीड़ी जप्त सरगना को बचाने दलाल सक्रिय ?)

देवास (खुमानसिंह बैस) पुलिस ने कम्पनी से जुड़े अधिकारियों की सूचना पर नकली बीड़ी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर की अलग-अलग तीन दुकानों से करीब तीन लाख रूपये कीमत वाले 30 नम्बर नकली बीड़ी के पैकेटो को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार भारत बीड़ी वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड मेंगलोर कर्नाटक 30 नंबर बीड़ी कंपनी के चेकर हरगोविन्द सिंह राठौड़ सहित कंपनी के अधिकारियों को नकली बीड़ी बेचे जाने की सूचना देवास से मिली थी जिसके बाद कपंनी चैकर ने कोतवली टीआई को शिकायत की । इसके बाद कंपनी चैकर व पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्रवाई की और व्यपारी अतुल पटेल,राम पंजवानी,संजय पंजवानी को हिरासत मे लिया । पुलिस ने बताया करीब पौने तीन लाख का माल जप्त किया गया है। बीड़ी को लेकर जांच करवाई की जा रही है। जांच में प्राथमिक रूप से यह बात भी सामने आई है कि बीड़ी की पैकिंग भी नकली तरीके से तैयार की गई थी। वही पुलिस द्वारा जप्त किये गए बीड़ी के 600 पैकेट है एक पुडे में 20 बंडल रहते है । कुल मिलाकर 12000 बंडल है कंपनी के चैकिंग ऑफिसर गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि वे मेंगलोर कर्नाटक से यहां आए हैं और उन्हें नकली बीड़ी बेचे जाने की सूचना मिली थी । इसके बाद उन्होंने दुकानों पर जाकर इसकी तस्दीक की। रैकी करने के बाद पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा पत्रकारों को सही जानकारी नहीं देने का कारण कुछ दलालों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास बताया जा रहा है । लॉकडाउन मे भी कोतवाली पुलिस द्वारा कर्मचारी कालोनी से लाखों की नकली 30 नम्बर और अन्य बीड़ी सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था । इसमे भी मामला कमजोर करवाने मे सेटिंग की गई थी । देवास शहर और जिले मे नकली बीड़ी का अवैध कारोबार बड़े स्तर पर किया जा रहा है । पुलिस ईमानदार कार्रवाई करेगी तो बड़े खुलासे होंगे और परदे के पीछे वाले सफेदपोश सरगना भी सामने आएंगे ।