गुरुवार को हुई तेज *बारिश में क्षेत्र को किया तरबतर * *कई नदी नाले उफान पर * ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते रुके


देवास/ बागली – सावन माह में हरियाली अमावस्या पर बागली सहित पूरे अंचल क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर चला । लगभग 5 घंटे चली इस बारिश में कई स्थान पर नदी नाले उफान पर आ गए। क्षेत्र की प्रमुख नदियों में शामिल कालीसिंध नदी, कनेरी नदी, लोदरी नदी, कनाड नदी, गुनेरी नदी, राजगड नदी, गिरगी नदी, लोहाड नदी, एवं कई छोटे-बड़े नाले दोपहर 2 बजे के बाद उफान पर आ गए। जिसके चलते ग्रामीणों के रास्ते अवरुद्ध हुए, स्कूली बच्चों को भी घर तक पहुंचने में परेशानी आई। धारा जी घाट पर भी तेज बारिश का असर दिखाई दिया घाट निर्माण भी प्रभावित हुआ है। यहां पहुंचे श्रद्धालु हीरालाल गोस्वामी और मुकेश पाटीदार ने बताया कि लगातार बारिश का दौर चलता रहा तो निर्मित घाट को नुकसान होने की संभावना है कारण स्पष्ट है यह गुणवत्ता युक्त नहीं बन रहा है। बागली बेहरी स्थित मनकामेश्वर भोमिया जी मंदिर परिसर तक राजगढ़ नदी का पानी आ गया पंडित नरेंद्र वैष्णव ने बताया कि भोमिया जी का अभिषेक करने इसका यह अर्थ है। कि इस वर्ष पानी की कमी नहीं आएगी।