हरियाली महोत्सव पर्व पर बागली अंचल में कई स्थानों पर पौधारोपण किए गए हरियाली अमावस्या के 1 दिन पूर्व महिला बाल विकास अधिकारी रे लंबा खेलने बोर खालिया, पुंजापुरा, एवं अन्य स्थानों पर पौधारोपण किया इस अवसर पर महिला बाल विकास से जुड़े मनोहर सिंह सेंधव एवं संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही
बेहरी – ग्राम पंचायत बहरी मुख्यालय स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्वाचित सरपंच हुकम सिंह एवं पंच प्रतिनिधि हरिनारायण यादव भाजपा से जुड़े अधिवक्ता गोविंद यादव, पवन पाटीदार ,राजेंद्र पाटीदार, लीलाधर दांगी, जुगल पाटीदार, बद्री पाटीदार ,देवकरण पाटीदार, बालाराम बछानीया ,मोती जमादार , आदि ने हरियाली अमावस्या अवसर पर छायादार पौधे लगाकर संकल्प लिया कि या पौधे वृक्ष बनेंगे तब तक इनकी देखभाल की जाएगी। इसी अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय बीडगांव( बेहरी) मैं कक्षा चार और कक्षा 5 के बच्चों को होमवर्क के लिए कॉपी और विषय वार कार्य हेतु जमेट्री बॉक्स दिया इस अवसर पर संस्था प्रभारी योगेश तिवारी चंद्रकला पाटीदार पवन पचोरिया उपस्थित रहे और हरियाली अमावस्या अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ, बीडगांव में स्थित स्कूल परिसर में छायादार पौधे लगवाए शाला परिसर में स्थित पीपल वृक्ष के नीचे दाल -बाटी बनवाकर पीपल सहित अन्य वृक्ष देवताओं को भोग लगाया, और बच्चों को भी भोजन प्रसादी खिलाई साथ ही संस्था प्रभारी शिक्षक पंडित योगेश तिवारी ने बताया ,कि भारतीय संस्कृति में हरियाली अमावस्या पर्व इसीलिए मनाया जाता है । कि यह हरियाली वर्षभर बनी रहे, ऐसा हम सभी प्रयास करते रहे, और यह तब संभव होगा जब हमारी धरती वृक्षों से भरपूर अाछधीत रहेगी । इसलिए हम संकल्प ले की वृक्ष अधिक से अधिक मात्रा में लगाएं और उनकी सुरक्षा करे । इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा स्कूल प्रबंधक को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही इस स्कूल परिसर में बाउंड्री वाल निर्माण की स्वीकृति करवा देंगे।

