बागली जनपद सीईओ के कानों में रेंगी जू लेकिन नतीजा सिफर


हीरालाल गोस्वामी
बागली/ बेहरी – मगंलवार को बागली जनपद अंतर्गत स्थित बेहरी ग्रामपंचायत में बागली जनपद सीईओ द्वारा अर्चना तिवारी प्रधानमंत्री आवास ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को जांच के लिए नियुक्त करते हुए संबंधित पीड़ित हितग्राहियों के बयान लेने पहुंचाया, स्पष्ट जानकारी के अनुसार संबंधित लोगों ने प्रधानमंत्री आवास में मांगी गई राशि के विषय में लिखित में रिकॉर्डिंग करते हुए अपने बयान दर्ज कराए, इस संबंध में बागली जनपद से जुड़ी अर्चना तिवारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उस मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत कर दी जाएगी इस बीच पंच प्रतिनिधि हरि नारायण यादव भाजपा के मंडल महामंत्री अधिवक्ता गोविंद यादव, पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, आदि ने जांच की सत्यता के हवाले से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ निलंबन कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों से समाचार पत्रों एवं प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पोर्टल मीडिया पर संबंधित ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार के समाचार प्रकाशित हो रहे हैं वहीं पीड़ित पक्ष 8 दिन पूर्व जन सुनवाई के दौरान देवास जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीओ प्रकाश चौहान से मिलकर इस प्रकार की शिकायत कर चुके हैं । लेकिन कोई हलचल नहीं होने से लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही। यदि दाल में कुछ काला नहीं है, तो कार्रवाई होना चाहिए।