कराओके क्लब देवास ने महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार जी के जन्मदिवस पर बिखेरा सुरों का जादू

उक्त जानकारी देते हुए संस्था के अजय अर्थ ने बताया की किशोर कुमार के जन्मदिवस पर एवं कराओके क्लब के पांचवें स्थापना दिवस पर संस्था के सदस्यों द्वारा किशोर दा के एक से बढ़कर एक गीत गाकर स्व. किशोर दा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना से की गई, तत्पश्चात् संस्था प्रमुख सुनील मालवीय के द्वारा “मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा”एवं अजय सोलंकी गुरु जी द्वारा मेरे नैना सावन भादो से सुरीली शाम की शुरुआत की गई उसके बाद संस्था के सभी सदस्यों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी एवं वातावरण को किशोर मई कर दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल जैन,प्रवीण राज सेहगल,मुकेश मालवीय, डॉक्टर शेफालीका कर्णिक, पूजा साहू, शिवानी मालवीय पत्रकार खुमान सिंह बेस, वरिष्ठ पत्रकार मोहन दादा वर्मा, शकील कादरी जी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जीवन बीमा के विकास अधिकारी राहुल साहू जी शिक्षा जगत के अशोक साहू जी प्राचार्य नागदा उपस्थित थे कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा जिसका आनंद सभी श्रोताओं ने लिया।कार्यक्रम का समापन चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना सामूहिक रूप से गाकर किशोर दा को श्रद्धांजलि दी गई।