खुमानसिंह बैस/शाकिर आली दीप
देवास । हीरे और सोने की परख जौहरी ही कर सकते हैं । देवास में बसपा से महापौर प्रत्याशी रहीं निकिता सूर्यवंशी की योग्यता ,व्यवहार, जनसेवा के प्रति सक्रियता और समर्पण देखकर आमआदमी की पार्टी ने उन्हें आदर और सम्मान सहित सदस्यता देकर सोनकच्छ विधानसभा से चुनाव लडाने और विजेता बनाने का संकल्प भी लिया । अन्य युवा जोएब शेख , टीकमचंद जी ,कबीर मालवीय, अयाज खान ने भी आप महापौर प्रत्याशी रहीं चाना ज्ञानेश पवार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमे
आम आदमी पार्टी देवास के सभी समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सभी नए सदस्यों ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार राजनीति तथा दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की देवास शहर की महापौर प्रत्याशी रही चाना पवार ने बताया कि निकिता सूर्यवंशी को आम आदमी पार्टी से 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोनकच्छ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी हाईकमान के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा और निकिता सूर्यवंशी को जिताने के लिए पूरी पार्टी समर्पित होकर सम्पूर्ण शक्ति से सक्रिय रहेगी ।
इस अवसर पर राहुल गोस्वामी,निखलेश नामदेव,बाजीरावजी पाटोले,विजय गुप्ते,धर्मेन्द्र सिंह,पुष्पेन्द्र शर्मा,अर्शील खान,राहुल अग्रवाल,रविन्द्र उपाध्याय,राजवंश पिंगले,राहुल चंद्रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
निकिता सूर्यवंशी ने इस आदर,सम्मान और विश्वास के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।

