छात्राओं ने बनाए समाचार पत्र

देवास/ बागली
शनिवार को शासकीय कन्या हाई स्कूल बागली में छात्राओं की प्रतिभा का अनूठा प्रयोग किया इस कार्यक्रम में सतत एवं व्यापक अधिगम तथा मूल्यांकन के अंतर्गत समाचार पत्र निर्माण गतिविधि के आयोजन में छात्राओं ने विभिन्न दिनों में आई पेपर कटिंग चिपकाकर समाचार पत्र के रूप में पेपर शीट पर प्रकाशित करते हुए अपनी अपनी प्रतिभा बताई। इस दौरान संकुल प्रभारी वासुदेव जोशी शिक्षिका लता वर्मा, सरोज जोहरी, वरिष्ठ शिक्षक महेश गोस्वामी ,निशा योगी, आदि उपस्थित रहे छात्राओं द्वारा इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया गया