देवास -सुनील योगी बागली मुख्यालय का विगत 50 वर्षों बाद कई घंटों के लिए संपर्क कटा रहा। इंदौर, देवास, खातेगांव,पुजां पुरा जटाशंकर, बेहरी, बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण बागली मुख्यालय से कटे रहे कइ यात्री परेशान होते रहे । अधिकतर परेशान नागरिक जनप्रतिनिधियों को कोसते रहे। चोपड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच नाथू सिंह सेंधव ने बताया कि यह सब प्रशासन की लेटलतीफी का कारण है वरना पुल बनकर तैयार है| थोड़ा बहुत काम बचा है चाहते तो उसे खत्म करके यह आवागमन शुरू कर देते | इस बार तो यात्री जान जोखिम में डालकर सिड़ियों के सहारे अधूरा निर्माण पुलिया से गुजर कर आए मार्ग में फंसे यात्री मुकेश गुप्ता ने इसे प्रशासन की घोय लापरवाही बताते हुवे कहा की जहा जन प्रतिनिधि उदास हे वहा एसा ही होता है । जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने चूहा सिंह की उपाधि सही तरीके से दी थी। ऐसे कामों के लिए ही उनका नाम यह रखा गया जबकि यह मुख्य समस्या है। इसे हल करना जन प्रतिनिधि के लिए प्राथमिकता रहना चाहिए।

