बागली में दूसरी बार दूसरे विधायक द्वारा फिर से अनुशासनहीनता को अंजाम दिया इसके पूर्व दिवंगत विधायक चंपालाल देवड़ा आरक्षक को थप्पड़ मारने के आरोप में पूरे प्रदेश की मुख्य खबर बने थे इस बार वर्तमान विधायक द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के सुपुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के खिलाफ अपमानित नारेबाजी करते नजर आए जिसका वीडियो बहुत जल्द ही सब दूर वायरल हो गया प्रतिशोध स्वरूप देवास जिला मुख्यालय पर भी पुतला दहन की खबर मिली है। मामला बागली नगर पंचायत चुनाव को लेकर रहा प्रत्याशियों के चयन में अपने अपने खेमे के प्रत्याशी खड़े हो जाने से यह स्थिति बनी वर्तमान विधायक समर्थक प्रत्याशी जीत जाने पर खुशी का इजहार पूर्व मुख्य मंत्री दीपक जोशी को अनर्गल नारे लगाकर किया गया जिसकी वरिष्ठ संगठन निंदा कर रहे हैं। हालाकी पीड़ा और कुछ होगी पर इजहार का मौका अब मिला। दीपक जोशी समर्थक इस मामले में थाने जा सकते हैं। हालांकि जोशी समर्थक बागली में भी है उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई अभी तक
दूसरी ओर कांग्रेस के कद्दावर नेता सज्जन वर्मा आक्रमक रूप में दीपक जोशी के समर्थन में बहुत कुछ कह गए। साथ ही यह संदेश भी देकर गए की जो नेता और उनके दाएं बाएं चेले चमचे नारे लगा रहे हैं वह कैलाश जोशी के पैरों की धूल माथे पर लगाएं उनकी वजह से उनकी पहचान है। वरना उनकी औकात चवन्नी भी नहीं है। जोशी परिवार की वजह से बागली की पहचान है। विरोधी भी उन्हें सम्मान से बुलाते हैं।
लोगों के बीच एक नया नाम देकर चले गए सज्जन वर्मा
आज से दीपक जोशी के अपमान करने वाले नेता का नाम चूहा सिंह है कारण स्पष्ट है चूहा जहां रहता है वहां कुतर कुतर कर नुकसान करता है । वैसे ही क्षेत्र के चूहा सिंह ने बागली क्षेत्र में भ्रष्टाचार मचा रखा है हर जगह से हफ्ता वसूली जारी है। और कामकोड़ी का नहीं हो पाया है।

