हंड्रेड डेज ऑफ रनिंग में देवास के शिक्षाविद प्रद्युम्न सिंह राठोड़ ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 4th रेंक हासिल की

HDOR (हंड्रेड डेज ऑफ़ रनिंग) 100 दिन का रनिंग चैलेंज है,जिसमें सभी आयु के 20000 से ज्यादा एथलीट, डिफेंस स्टाफ, युवा तुर्क आदि भाग लेते हैं। यह 100 दिनी चैलेंज 30 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होकर 7 अगस्त 2022 रविवार को खत्म हुआ है। देवास के लिए गर्व का विषय है कि इसमें शहर के शिक्षाविद प्रद्युम्न सिंह राठौड़ (46 वर्ष )ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए मध्य भारत में चौथी रैंक हासिल की है । वे इस 100 दिनी चैलेंज में (1400 Km)से ज्यादा दौड़े है और 1 दिन में औसतन 14-15 Km की दौड़ पूरी करी। इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि उनकी ओवरऑल रैंकिंग टॉप 80 में रही है। वह शिकागो मैराथन , सिडनी मैराथन और बेंगलुरु वर्ल्ड मैराथन (42.2 Km) भी पूर्ण करके अपनी धावक प्रतिभा की धाक जमा चुके हैं । वे खुद तो दौड़ते ही है साथ ही अपने विद्यार्थियों, मित्रों और समाज जनों के साथ दौड़ कर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और विकार रहित खुशी से भरपूर जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं ।
राठौड़ बताते हैं कि रनिंग के बाद शरीर सकारात्मक और ऊर्जा से भर जाता है।आत्माविश्वास बढ़ता है साथ ही जीवन उमंग और उत्साहपूर्ण हो जाता है । सही ट्रेनिंग के साथ किसी भी उम्र का व्यक्ति कभी भी किसी भी सतह पर बिना किसी चोट के दौड़ सकते हैं।
राठौड़ पूर्व में मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा आयोजित 2021 पंचमढ़ी मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुके हैं और कई आईरन मेन चैलेंज भी फिनिश कर चुके हैं।