
बागली – स्वास्थ्य विभाग तकनीकी रूप से कई मोर्चे पर स्वयं बीमार है। फिर भी सी बी एम ओ विष्णु लता उईके एवं स्टाफ में पदस्थ चिकित्सकों स्टाफ नर्सों तथा अन्य लैब टेक्नीशियन कर्मचारियों की मेहनत से इतने बड़े क्षेत्र का स्वास्थ्य ध्यान रखा जा रहा है। पेयजल व्यवस्था और गंदगी निकासी व्यवस्था नहीं होने की दशा में कई बार दूर से आए मरीज परेशान होते रहते हैं। यहां पर पदस्थ अभिषेक सोनी जो अन्य विकासखंड स्वास्थ्य विभाग मैं पदस्थ है। उसकी स्वयं की पत्नी भी इसी अस्पताल में नर्स के रूप में सेवा दे रही है। नेतागिरी के बल पर अभिषेक सोनी उक्त अस्पताल में सेवा दे रही है । बाबू के पद पर कार्यरत यह अभिषेक सोनी जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र जो निशुल्क और उससे बनाए जाते हैं । उनकी राशि वसूल करता है। विगत दिनों महिला अधिवक्ता समता राठौर अपनी महिला पक्षकार को लेकर जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल बनवाने गई तो उक्त महिला और अधिवक्ता को नियम विरुद्ध धक्के मार कर निकाल दिया जिसकी शिकायत अधिवक्ता द्वारा की गई तो अभिषेक सोनी माफी मांग कर बचने लगा वर्तमान में कुछ नेताओं से मिलकर अस्पताल में पदस्थ कर्मचारियों को बेवजह परेशान कर रहा है ।
जबकि अस्पताल परिसर में ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने से गंदगी परिसर के साथ-साथ कभी-कभी वार्ड में प्रवेश कर जाती है इसके चलते जहरीले जानवरों का खतरा बना रहता है। नाम न बताने की शर्त पर अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि इसकी वास्तविक पदस्थापना अन्य स्थान पर है यह बागली में किस प्रकार नौकरी कर रहा है। इसे तत्काल यहां से हटाकर मूल पद स्थान पर पहुंचाया जाएं

