देवास जिले में बारिश में भी कम नहीं हुआ उत्‍साह, बारिश की अमृत बूंदो के साथ उत्‍साह से मनाया आजादी का अमृत महोत्‍सव

————देवास जिले में उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया 75वां स्‍वतंत्रता दिवस———–जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्‍ड में प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली————- देवास 15 अगस्‍त 2022/ देवास जिले में बारिश की अमृत बूंदो के साथ उत्‍साह से आजादी का अमृत महोत्‍सव का हुआ आयोजन। जिले में 75वां स्‍वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे। परेड निरीक्षण उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर जगदीश पाटिल के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत मुख्‍य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया गया। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्‍य अतिथि श्रीमती सिंधिया ने रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा।कार्यक्रम में महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री राजेश यादव, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री मनीष सोलंकी सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा न्‍यायाधीशगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, नगर निगम कमिश्‍नर श्री विशाल सिंह चौहान, एसएडीएम श्री शोभाराम सोलंकी, श्री प्रदीप सोनी, श्री त्रिलोचन गौड़, श्रीमती प्रिया वर्मा, श्री अभिषेक सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, श्रीमती प्रियंका मिमरोट, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, डीएसपी ट्राफिक श्री किरण शर्मा, जिला अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी ने किया।शस्‍त्र सहित परेड में जिला महिला पुलिस बल को मिला प्रथम पुरस्‍कारशस्‍त्र सहित परेड में जिला महिला पुलिस बल देवास को प्रथम, सीआईएसएफ देवास को द्वितीय, एसएफ बटालियन उज्‍जैन को तृतीय तथा नगर सेवा बैंड को प्रोत्‍साहन पुरस्कार मिला।शस्‍त्र रहित परेड में के.पी. कॉलेज देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कारशस्‍त्र रहित परेड में के.पी. कॉलेज देवास को प्रथम, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को द्वितीय, चिमाना बाई स्‍कूल को तृतीय पुरस्कार मिला।सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कारसांस्‍कृतिक कार्यक्रम में उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास को प्रथम, चिमना बाई स्‍कूल को द्वितीय, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्य समारोह में सुश्री आयुषी चौहान तलवार बाजी के लिए पुरस्‍कृत किया गया।जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित मुख्य समारोह में प्रतिभावान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। स्‍वतंत्रता दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।