गंगा निकेतन में रहवासियों ने सद्भावना के संदेश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

75वे आजादी अमृत उत्सव के तहत् गंगा निकेतन कॉलोनी देवास वासियों ने पूरी कॉलोनी में भारत माता की जय,वंदे मातरम् के नारों के साथ देश भक्ति की अलख जगाने के उद्देश्य के साथ तिरंगा यात्रा निकाली,कॉलोनी के मयंक शुक्ला एवम विकास निगम ने बताया की तिरंगा हमारी आन,बान,शान है एवम् सामूहिक एकता का प्रतीक है अब हम हर वर्ष आजादी पर्व पर कॉलोनी में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।इस अवसर पर पत्रकार खुमान सिंह बैंस,पत्रकार शकील कादरी जी एवम् समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।