वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक -निकिता दुबे देवास मे जयभारती के क्षेत्रिय कार्यालय में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस

देवास( खुमानसिंह बैस/शाकिर ) वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत हैं ।वरिष्ठों का स्वागत और सम्मान हमे आशीष रुपी ऊर्जा प्रदान करता है ।वरिष्ठों का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कार हैं ।यह विचार जयभारती शिक्षण संस्थान की संयोजक निकिता दुबे ने वरिष्ठों के सम्मान समारोह मे व्यक्त किये ।
जयभारती शिक्षण संस्थान के क्षेत्रिय कार्यालय में 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद श्रीमती ऋतु सवनेर और अध्यक्षता एडवोकेट सुश्री श्रेया चौबे ने की। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत संयोजक निकिता दुबे, सचिव राजेन्द्र जोशी, अवनि विपुल जोशी द्वारा किया गया। संस्था परिचय सचिव सचिव राजेन्द्र जोशी द्वारा दिया गया उन्होंने बताया कि संस्था विगत 45 वर्षो से शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के साथ कार्य कर रही है। प्रमुख अतिथि श्रीमती ऋतु सवनेर ने अपने उदबोधन में कहा आज के युग में हम अपने वरिष्ठजनों को पीछे छोड़ते जा रहे है। मुझे यह सब आने वाली पीढी के लिए दुखदायी लगता है और इसके लिए इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करना एक अच्छी सोच है। इसके पश्चात अध्यक्षीय उदबोधन हुआ इसमें श्रेया चौबे ने वरिष्ठजनों के लिए सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उनकी जानकारी दी और उन्हें विधि द्वारा प्रदान किए गए अधिकारों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठजनों में लखनसिंह कुशवाह, बाबूसिंह गोयल, आर.पी. पटेल, मोहन शर्मा, विजयलाल परिहार, लखन ओसवाल,रणजीतसिंह सोंलकी, चंन्द्रकांत देशमुख, विद्याबाई पारे, परमजीत सिंह, दीपक, विजयवर्गीय, शांताराम पाटिल ,राजेन्द्र राठौर आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संचालक विपुल जोशी ने किया एवं आभार राजेन्द्र गांधी ने माना।