भारतीय सॉफ्टटेनिस दल आज दिल्ली से रवाना होगा


देवास। थाइलैंड (पटाया )में 21 से 29 अगस्त तक आयोजित वल्र्ड सॉफ्टटेनिस चैंपियनशिप में भारतीय दल आज दिल्ली से रवाना होगा। भारतीय दल में पुरूष वर्ग में देवास से गौरव कदम, अभिषेक परिहार,यशपालसिंह पवार गुना से अवधेश जोशी तथा महिला वर्ग में आद्या तिवारी होशंगाबाद, तुषिता सिंह भोपाल, उक्त दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के कोच विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते एवं मैनेजर हंसमुख वेगड़ा अहमदाबाद होंगे। प्रदेश के खिलाडिय़ों के चयन होने पर अध्यक्ष गौरी सिंह, जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला, निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, प्रयास गौतम, श्रीमती संतोष परिहार, एस एन नामदेव, मनीष जायसवाल, प्रवीण सांगते, विजय वर्मा, सुनील चौधरी, विपुल चौहान, राजेन्द्र विजयवर्गीय प्रीति पवार आदि अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।