देवास 23 अगस्त 2022/ जारी मानसून सत्र में 23 अगस्त तक की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 1128.78 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 835 मिमी, टोंकखुर्द में 1146 मिमी, सोनकच्छ में 1416 मिमी, हाटपीपल्या में 882 मिमी, बागली में 1047 मिमी, उदयनगर में 898 मिमी, कन्नौद में 1195 मिमी, सतवास में 1022 मिमी तथा खातेगांव में 1718 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में पिछले 24 घंटों में 62.93 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटों में 62.93 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिसमें देवास में 61 मिमी, टोंकखुर्द में 93 मिमी, सोनकच्छ में 86 मिमी, हाटपीपल्या में 53 मिमी, बागली में 57 मिमी, उदयनगर में 33.40 मिमी, कन्नौद में 80 मिमी, सतवास में 36 मिमी तथा खातेगांव में 67 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले वर्ष अब तक 627.36 मिमी औसत वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 627.36 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 622 मिमी, टोंकखुर्द में 585 मिमी, सोनकच्छ में 748 मिमी, हाटपीपल्या में 743 मिमी, बागली में 526 मिमी, उदयनगर में 604.20 मिमी, कन्नौद में 594 मिमी, सतवास में 396 मिमी तथा खातेगांव में 828 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

