अध्ययनरत छात्राओं का चिकित्सकों की उपस्थिति में नेत्र परीक्षण हुआ


बागली – कन्या हाई स्कूल बागली में शुक्रवार को नेत्र विशेषज्ञ आर के वर्मा एवं सहायिका नीतिका सोलंकी द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्राओं का नेत्र संबंधी रोगों पर चर्चा की, एवं उनसे बचने के उपाय के विषय में जानकारी दी गई, और बताया कि नेत्र हमारे शरीर के श्रेष्ठ और महत्वपूर्ण अंगों में शामिल है । इसकी सुरक्षा और ध्यान रखना हमारे लिए बेहद जरूरी है। इस अवसर पर संस्थागत वरिष्ठ शिक्षक वासुदेव जोशी, लता वर्मा, सरोज जोहरी, महेश गोस्वामी, निशा योगी, उपस्थित रहे सभी छात्राओं का नेत्र परीक्षण करने पर चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि स्थिति संतोषजनक है किसी को कोई नेत्र संबंधी गंभीर रोग नहीं है समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित होते रहेंगे जिन्हें दूर दृष्टि एवं निकट दृष्टि दोष होगा उनके लिए चश्मे बनाने का कार्य भी किया जाएगा।