देवास के सुतार बाखल क्षेत्र मे बेखौ़फ जुआ-सट्टा संचालन

मामा मित्रमंडल का वर्चस्व ,भाई और विलेन भी शामिल

देवास । शहर मे अवैध कारोबार के लिए कुख्यात सुतार बाखल क्षेत्र इन दिनो मामा मित्रमंडल द्वारा बड़े स्तर पर चलाए जा रहे सट्टा-जुआ के कारण चर्चित हो रहा है । कथित मामा के सहयोगी विलेन,राहु और भाई भी इस अवैध कारोबार मे शामिल बताये जा रहे हैं । देवास के सबसे व्यस्त महात्मा गांधी मार्ग से लगा,शुक्रवारिया बाजार,अलंकार मार्केट ,नावेल्टी चौराहा और बजरंगपुरा के बीच ,कोतवाली थाना के निकट सुतार बाखल मे सट्टा-जुआ संचालन वर्षो से किया जा रहा है । अवैध कारोबारियों द्वारा “बड़ी मछली छोटी को खाए” प्रमाणित करते हुए ,छोटे सट्टा-जुआ संचालकों के पर काटकर खुद ऊंची उड़ान भर रहे हैं । बताया जाता है कि पुलिस से सांठगांठ और सेटिंग से ही सार्वजनिक ,खुलेआम सट्टा-जुआ चलाकर लाखों की अवैध कमाई की जा रही है और हजारों रुपये अपने सहयोगियों सहित सुरक्षा देने वालों को दक्षिणा दी जा रही है । सुतार-बाखल क्षेत्र मे संचालित जुआघर मे बाहर से भी बड़े जुआरी आकर बड़े दांव लगा रहे हैं । बताया जाता है कि सरगना मामा के अवैध कारोबारी मित्रमंडल द्वारा जुवारियों को पुलिस से सुरक्षा देने का वादा भी किया जा रहा है । कोतवाली से कुछ ही दूर इतने बड़े स्तर पर आसानी से सट्टा-जुआ कारोबार सांठगांठ का ही परिणाम माना जा रहा है । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह अपने सूत्रों से पता करें कि सुतार-बाखल मे यह अवैध कारोबार किसके सहयोग और संवरक्षण मे चल रहा है ?। बीच शहर मे इस तरह फिल्मी स्टाइल मे अवैध कारोबार खाकी के फर्ज पर सवाल तो है? और कमाल भी है । अवैध कारोबार और कारोबारियों से क्षेत्र के व्यपारी सहित निवासी भी परेशान हैं लेकिन अवैध कारोबारियों से उलझे कौन? जब पुलिस भी उनके सहयोगियों मे चर्चित हो ?