देवास। मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पर्यावरणविद और वॉटर वूमेन शिप्रा पाठक, अध्यक्षता प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी, विशेष के रूप में अतिथि श्रीमती नीतू जाधव, सोनू सोनोने और अजय सेरोके मौजूद रहे। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और सर्वोपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अतिथि उद्बोधन में सुश्री शिप्रा पाठक द्वारा प्रकृति और विद्यार्थियों को आपस में जोड़ने के लिए प्रेरित किया। सुश्री पाठक ने हर व्यक्ति हर साल एक पौधा लगाने के लिए ओजस्वी उद्बोधन दिया। प्रकृति को संवारने के लिए हर व्यक्ति को अपनी सहभागिता स्वयं सुनिश्चित करना होगी। नदी प्रवक्ता सोनू सोनोने, प्राचार्य राजीव सोनी जी ने भी अपनी वाणी से विद्यार्थियों को प्रेरणीय उद्बोधन दिए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैलाशचंद्र सोनी, श्रीमती राजश्री चिंचोलिकर जी, साबिर शेख, बाबूलाल पटेल, नीलिमा शाह आदि 51 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समिति के शशिकांत जी अवस्थी, मुकेश जाटव, मुकेश सोलंकी, रवि सोनी गुरुजी, पल्लवी ठाकरे, सावन शर्मा, लोकेंद्र कछावा अजबसिंह देवड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत शर्मा जी ने किया और आभार समिति अध्यक्ष राजेश बराना ने व्यक्त किया

