
देवास। नागपुर में अयोजित मिस फिट इंडिया सीजन 2 में मध्य प्रदेश की पहली महिला बॉडी बिल्डर टीना सुमेरसिंह राठौर ने बेस्ट पावर लिफ्टर का अवार्ड जीत कर देवास शहर का नाम रोशन किया। ऑल इंडिया से लगभग 50 लड़कियों ने भाग लिया था। टीना राठौर इस प्रतियोगिता के लिए पिछले कई महिनो से एडिक्शन जिम में तैयारी कर रही थी।

