क्षेत्र के सजग जनप्रतिनिधि नंदू भैया की जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया सुनील योगी


बुरहानपुर – खंडवा लोकसभा क्षेत्र से 5 बार निर्वाचित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर ,नेता नंदकुमार सिंह चौहान की जन्म जयंती अवसर पर नंदू भैया के गृह नगर क्षेत्र में स्थित स्मृति स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शांति पाठ किया । इस अवसर पर उनके पुत्र हर्षवर्धन जी चौहान दामाद जयदीप सिहं उदावत ,बागली विधानसभा के सरदार सिह काग, राहुल हम्मड, मदन रावत , बलराम नायक,सहित प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, दीपक जोशी, कमल पटेल, सहित कई भाजपा के कद्दावर पदाधिकारियों ने अपने गृह नगर क्षेत्र में नंदू भैया को याद किया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।