बच्चो के साथ खुशनुमा माहौल मे मनाया महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी का जन्मदिन

बच्चों के बीच खुशियां बांटकर खुश हुई रेलम बघेल

रानीसिंह सहित आंगनवाड़ी परिवार ने दीं शुभकामनाएं

देवास। आदरणीय रेलम बघेल जी हमारे आंगनवाड़ी परिवार मे खुशियों की सुमन मुस्कान हैं,सहयोग ओर सफलताओं का वरदान हैं ,ईश्वर इन्हे स्वस्थ्य और प्रसन्न रखें हम सब की यही प्रार्थना और अरमान है । यह शुभकामनाएं संघ की जिलाध्यक्ष रानीसिंह ने आंगनवाड़ी परिवार की ओर से रेलम बघेल जी के जन्मदिवस पर दीं ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ ने दक्षिण परियोजना के जवाहर नगर स्थित उमा तिवारी के आंगनवाड़ी केंद्र पर विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेलम बघेल का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। महीने का दूसरा मंगलवार था इसलिए बच्चों का मंगल दिवस मनाया जाना था। संघ की जिलाध्यक्ष रानीसिंह ने बताया कि महीने के दूसरे मंगलवार को मंगल दिवस मनाया जा रहा था। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल का भी जन्मदिन था इसलिए अपने विभाग की मुखिया के लिए सरप्राइज प्लान किया गया। ऐसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ ने श्रीमती बघेल को सरप्राइज देने के लिये उन्हें सामान्य तरीके से केंद्र पर आमंत्रित किया। जैसे ही श्रीमती बघेल यहां पहुंची तो बच्चों और मौजूद कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने उन्हें एक साथ बधाईयां दी तथा तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच श्रीमती बघेल का जन्मदिन मनाया गया। श्रीमती बघेल ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का सरप्राइज उन्हें पहली बार मिला। उन्होंने कहा कि आज जैसा जन्मदिन कभी नहीं मनाया इसके लिए उन्होंने संघ का आभार माना। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना राणा, प्रदेश अध्यक्ष स्नेहलता गौड़, जिला अध्यक्ष रानी सिंह,
सीडीपीओ प्रियंका जायसवाल,
रुकमणी यादव, जरीना खान, संजना परसाई तथा दक्षिण तथा शहरी परियोजना की समस्त सुपरवाइजर कार्यकर्ता, सहायिकाओं के साथ बच्चे व उनकी माताएं उपस्थित रहीं।