बागली – आपकी सरकार आपके वार्ड तर्ज पर वार्ड क्रमांक 2 में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का आयोजन संपन्न हुआ उक्त शिविर में मुख्य अतिथि बतौर बागली नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन शिवहरे नगर परिषद के शरीफ पठान सोनू शर्मा, लायक अली, जोगेंद्र दरबार, कॉलु उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग के प्रेमलता ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना भाटी, राजस्व विभाग के पटवारी उपस्थित रहे उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन शिवहरे की उपस्थिति में वार्ड वासियों ने अपनी अपनी समस्याएं प्रतिनिधिमंडल को बताइ जीन्हे सीएम जन सहयोग ऐप पर अपलोड किया गया वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड के चुने गए प्रतिनिधि पर उन्हें पूरा भरोसा है। अब उनकी समस्याएं हल होने में देर नहीं लगेगी। इस अवसर पर अतिथि के रुप मे विपिन शिवहरे ने बताया कि शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। वार्ड के वासियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी ।

