देवास। आगामी दिनों में महापर्व नवरात्रि शुरू होने वाला है। शहर का यातायात कैसे है, इससे हर कोई परिचित है। मुख्य मार्ग एमजी रोड़ पर दिनो दिन बिगड़ते यातायात को लेकर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दिपेश हरोड़े दिपू ने इस ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। हरोड़े ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 26 सितंबर से नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने वाला है। माता टेकरी पर दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु भक्त आयेंगे। जिससे यातायात का दबाव बड़ेगा। ऐसे में शहर के मुख्य मार्ग पर दिनो दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। सयाजीद्वार से लेकर गांजाभांग चैराहे तक यातायात व्यवस्था के लिए एक भी पुलिस कर्मी तैनात नही रहता है। जिससे शहर का यातायात बिगड़ रहा है। हर कभी जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। चार पहिया वाहनों से अधिकतर यातायात बिगड़ता है। इसलिए इस मार्ग पर चार पहिया वाहन पर रोक लगाई जाए। जिससे मुख्य मार्ग का यातायात सुधर सके। पुरानी सब्जी मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। जवाहर चौक एवं सुभाष चौक में पार्किंग को सुचारू की जाए। बोहरा मस्जिद, नावेल्टी चौराहे, सुपर मार्केट राजीव गांधी प्रतिमा परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही पीने के पानी की भी शहर में समुचित व्यवस्था की जाए। शौचालय के लिए कोई स्थान तय की जाए एमजी रोड सहित एबी रोड पर हरोड़े ने मांग की है कि यातायात सुधार के लिए उचित निर्णय लिए जाकर कठोर कदम उठाए जाए।

