गोवंश को लिंपी रोग से बचाने के लिए थाना प्रभारी आगे आए नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया सराहनीय कार्य


बागली – सड़कों पर घूम रहे पालतू पशुओं को अचानक नगर परिषद विभाग से जुड़े कर्मचारी पुलिस की मदद से पकड़ने लगे तो तरह तरह की बातें होने लगी, लेकिन अब मामला समझ में आया तो सब ने सहयोग किया। पूरे देश में गोवंश पर विशेष प्रकार के वायरस से बीमारी फैल रही है। उससे बचने के लिए पशुओं को वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा उक्त वायरस बीमारी से निपटने के लिए गोवंश पशुओं को गॉट फॉक्स नामक वैक्सीन निशुल्क रूप में लगाया जा रहा है। इस वक्त इनके लग जाने से लीपीं बीमारी से बचा जा सकता है । सुरक्षित रहे के लिए बागली थाना प्रभारी दीपक यादव मई पुलिस बल के इस अभियान में सहयोग करने आगे आए। नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि को इस बात का पता लगा तो वह भी सहयोग मोड पर आकर अपने साथियों सहित इस पुनीत कार्य में जुट गए। गोवंश पशुओं को स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर में लाकर वैक्सीन लगाए गए इस कार्य में नगर परिषद की पूरी पुलिस विभाग के साथी जनप्रतिनिधि आगे आए! इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए गोवंश प्रेमी लोगों ने पुलिस विभाग एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया बागली थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि पशु चिकित्सको की मदद से 15 गोवंश को गॉड फॉक्स वैक्सीन लगाए गए ताकि लींपीं वायरस की रोकथाम हो सके ।