बागली – प्रदेश भर में मुख्यमंत्री सेवा सप्ताह के रूप में नगर पंचायत ग्राम पंचायत नगर परिषद नगर पालिका नगर निगम में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत बागली नगर परिषद में भी प्रत्येक वार्ड में पार्षद के आथित्य में एवं स्थानीय प्रशासन की की उपस्थिति में लघु शिविर आयोजित कर लोगों की समस्या सुनी जा रही है। हल होने जैसी समस्या हल की जा रही है। इसी दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बागली थाना चौराहे पर स्थित सुलभ कांप्लेक्स में नगर परिषद सीएमओ महेश शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन शिवहरे, पूर्व सीएमओ मुकेश चौबे, ने स्वयं हाथ में सफाई पोछा लेकर सफाई की वहीं वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद प्रतिनिधि मोहन मान धनिया, एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में नगर परिषद अधिकारियों ने समस्याओं को सुना इस अभियान में नगर परिषद से जुड़े कर्मचारी शरीफ पठान ,सोनू शर्मा, दीपक उपाध्याय, लायक अली, जोगेंद्र दरबार, सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे । नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन शिवहरे ने बताया कि हम सभी के प्रयासों से स्वच्छता अभियान में बागली नंबर वन आएगा। आगामी दिनों में सामूहिक रूप से सामुदायिक अस्पताल परिसर में पथरी गंदगी को हटाया जाएगा बारिश की वजह से घास फूस एवं अन्य झाड़ी मां पर उग रही है । उन्हें नष्ट कर परिसर को स्वच्छ बनाया जाएगा इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है। नगर परिषद सीएमओ महेश शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में हिंदुओं का पवित्र पर्व नवरात्रि आ रहा है। इसके लिए अतिरिक्त स्वच्छता एवं विद्युत व्यवस्था की प्लानिंग बनाई है ताकि नगर में किसी भी वार्ड एवं गली में अंधेरा ना रहे और स्वच्छता भी बनी रहे ,यह सब सभी पार्षद और पदाधिकारियों की मदद से ही संभव होगा ।

