-आजादी सरदार भगत सिंह जैसे अमर शहीदों के कंधो पर सवार होकर आई है ,हमें हर पल महान अमर शहीदों की स्मृतियो को अपने मानस पर अंकित रखना चाहिए उक्त विचार पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी द्वारा शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की 115वी जयंती पर हुए कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप मे कहे देशभक्ति से ओतप्रोत यह कार्यक्रम स्थानीय गाँधी चौक में संपन्न हुआ बागली नगर के युवा साथियों के द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजन में राष्ट्र भक्तों सहित सभी लोगों को आमंत्रित किया लोकार्पण कर्ता सेवा निवृत्त भारतीय सेना के केप्टन रामभाऊ पटेल ने कहा कि वीर गाथाओं को सुनने और उनके उसूलो चल कर ही वर्तमान आजादी को स्थिर रखा जा सकता है कार्यक्रम के पूर्व युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई प्रत्येक चौराहे पर स्वागत अभिनंदन किया गया वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी ने बताया कि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण बागली चौराहे पर होना उनके लिए सबसे बेहतर पल है। अधिवक्ता चौधरी इस आयोजन को लेकर इतने उत्साहित रहेगी उन्होंने भगत सिंह प्रिंट वाली टीशर्ट पूरे समय पहन रखी और इंकलाब जिंदाबाद के नारे उनकी जुबां से निकलते रहे।

