बहन ने किया भाई की रक्षा व उत्तम स्वास्थ्य के लिए कात्यानी देवी दरबार में तुलादान सुनिल योगी


बागली – जिले के प्रसिद्ध कात्यानी देवी दरबार बेहरी में नवरात्र में प्रतिदिन पृथक-पृथक युगल जोड़े बैठकर कर हवन पूजन कर रहे हैं।
हवन-यज्ञ के साथ श्रद्धालुओं द्वारा तुलादान भी किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को वरिष्ठ दंपती काशीराम पाटीदार एवं उनकी धर्मपत्नी सोरमबाई ने माता का पूजन आरती की । पुजारी अंतिम उपाध्याय के अनुसार यहा प्रतिदिन तुलादान हो रहे हैं। माता के नौ रूप में शामिल कात्यायनी देवी मां षष्टम देवी है ,यहा दर्शन हेतु आसपास के क्षेत्र से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालु देवी सिंह दांगी संजय उपाध्याय, दिलीप वर्मा, सागर पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, रूपसिंह दागीं , हेमराज पटेल, रामप्रसाद दांगी रवि दांगी प्रद्युम्न दांगी आदि भक्त व्यवस्था में जुटे हैं।
बहन ने किया भाई की रक्षा के लिए तुलादान-
रक्षाबंधन पर बहन की रक्षा के लिए भाई वचन देता है। कात्यायनी के दरबार में बहन अपने भाई के उत्तम स्वास्थ्य व रक्षा के लिए तुलादान कीया
बेहरी की बहू सावित्री रूपसिंह दांगी ने अपने भाई फूलसिंह दांगी का बेहरी बुलाकर फलों से कात्यायनी के दरबार मे तुलादान किया।