पत्रकारों द्वारा ईद मिलाद उन नबी के जुलूस का स्वागत्

देवास।। इस्लाम धर्म के आखरी पैगंबर , दुनिया की अजीम शख्सियत हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस पूरी दुनिया में उत्साह और खुशी से मनाया गया ।

देवास मे भी मुहम्मद साहब के हजारों चाहने वाले भव्य जुलूस मे शामिल हुए । अपने तय वक्त से जुलूस काजी इरफान अहमद अशरफी की सदारत में मोहम्मदी चौक से शुरू हुआ जिसमें सीरत कमेटी के सभी मेंबर, मस्जिदों के इमाम कई उलेमा ओर हजारों की संख्या में मुस्लिम शामिल हुए। जुलूस नाहर दरवाजे से होता हुआ बड बाजार ,नयापुरा ,शालिनी रोड, खारी बावडी, इस्लामपुरा होते हुए तहसील चौराहे पर पहुंचा।
पत्रकारों ने किया जोरदार स्वागत…
देवास शहर के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों ने तहसील चौराहे पर जुलूस का जोरदार स्वागत किया। प्रेस क्लब के मुन्ना वारसी, डॉ रईस कुरैशी, शाकिर अली दीप सहित अशफाक खान, चन्द्रकांत भोसले ,मुन्ना शेख, फरीद खान, मुर्तुजा सैफी, शाकिर शेख, फरीद कुरैशी, शहाबुद्दीन मंसूरी, शकील कादरी, रिजवान कौसर, सय्यद अजहर अली,,जैद शेख एवं अन्य पत्रकार साथियों ने सीनियर शहर काजी इरफान अहमद अशरफी, नायब शहर काजी नोमान अहमद अशरफी, सीरत कमेटी के सदर शेख मुस्तकीम पटेल, अहले सुन्नत कमेटी के सदर, सभी पंचायतों के सदर साहेबान का जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर जुलूस में शामिल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शौकत ,हुसैन ,पार्षद वसीम हुसेन, पार्षद बाली घोसी, ईशान राणा और अन्य मेहमानों का भी फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया।
इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की।
प्रशासनिक-पुलिस और नगरनिगम द्वारा भी सराहनीय व्यवस्थाऐं की गई थी ।जुलूस का समापन पुराना बस स्टेण्ड मुहम्मदी चौक पर किया गया ।