जिस देश का प्रधानमंत्री झूठ बोले और झूठे वादे करें उस पर देश कैसे विश्वास करें – जयप्रकाश अग्रवाल

कांग्रेस सेवादल की प्रभावी शताब्दी संकल्प यात्रा श्री वर्मा श्री मित्तल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे उपस्थित।

देवास = मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि कांग्रेस सेवादल ने सोमवार को अपने शताब्दी वर्ष के मौके पर शहर के विभिन्न मार्गों से अपनी शताब्दी संकल्प यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सफेद वस्त्र एवं सफेद गांधी टोपी लगाए अनुशासन के साथ चल रहे थे। यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत। कांग्रेस का एक ही संदेश है कि देश में एकता और भाईचारा बना रहे। आज देश को बांटने की जो साजिश की जा रही है, उससे देश के लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से यात्रा आयोजित की गई है। यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री जयप्रकाश अग्रवाल, सह प्रभारी श्री सीपी मित्तल, पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवाजी उद्यान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात संकल्प यात्रा वहां से प्रारंभ होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई मल्हार स्मृति मंदिर में पहुंची। जहां यात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि आज देश किधर जा रहा है यह सोचने वाली बात है। जिस देश का प्रधानमंत्री झूठ बोले या झूठे वादे करें उस पर देश के लोग कैसे भरोसा करे । कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक बड़ी मेहनत से इस देश को संवारा है, लेकिन आज एक एक चीज जो देश के लिए महत्वपूर्ण थी उन्हें बेचा जा रहा है। फिर चाहे वह एयरपोर्ट की बात हो या रेल की। देश की धरोहरों को प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों में सोपते जा रहे हैं। एक ओर हमारे नेता श्री राहुल गांधी आज देश की एकता और अखंडता के लिए हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आज सेवादल कि जो शताब्दी वर्ष को लेकर यात्रा निकल है यह प्रदेश का पहला प्रयोग है प्रदेश में पहली बार यह यात्रा देवास में निकाली जा रही है। इसके बाद पूरे प्रदेश में इस तरह की यात्रा आयोजित की जाएगी। इसी के साथ सह प्रभारी श्री सीपी मित्तल, जिला प्रभारी श्री योगेश यादव, मप्र सेवादल अध्यक्ष ठाकुर रजनीश सिंह हरबंस, मप्र महिला सेवादल अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी, मप्र सेवादल प्रभारी के के पांडे, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के शहर अध्यक्ष राधा किशन सोलंकी ने किया व आभार गजानन तिवारी ने माना। इसके पूर्व सेवादल जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार ने स्वागत भाषण दिया एवं अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सेवादल यंग ब्रिगेड के गुलाब सिंह ठाकुर और भगवंत सिंह पवार की टीम ने वंदे मातरम व राष्ट्रगीत गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश कुंडल, भगवान सिंह चावड़ा, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, शौकत हुसैन, रेखा वर्मा, जयसिंह ठाकुर, पोपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, जाकिर उल्ला शेख, संतोष मोदी, सूरज सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह तालोद, भूपेंद्र नागर, संतोष पटेल, ओम पटेल, राजवीर सिंह बघेल, कमल वास्कले जय नारायण पटेल, बने सिंह अस्ताया, गोविंद व्यास, विजय जोहरी, सुभाष देशमुख, कमल सिंह यादव, एजाज शेख, जितेंद्र सिंह मोंटू, अनिल गोस्वामी, रोहित शर्मा, नंदकिशोर पोरवाल, जितेंद्र सिंह गौड़, दिग्विजय सिंह झाला, निलेश वर्मा, ईशान राणा, राहुल पंवार, शाहिद मोदी, प्रतीक शास्त्री, भूपेंद्र सिंह बेस, अंकित जैन, दीपेश हरोडे, कुद्दुस शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

भवदीय
प्रमोद सुमन मीडिया प्रभारी
जिला कांग्रेस कमेटी देवास
8770586519

सादर प्रकाशनार्थ
समस्त पत्रकार एवं प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं की ओर सादर प्रेषित
दिनांक 10/10/2022