देेवास। अहमदाबाद में सम्पन्न हुए 36 वे राष्ट्रीय खेलो में मध्यप्रदेश (पुरूष/महिला)सॉफ्टटेनिस टीम में देवास के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स, डबल्स एवं टीम इवेंट्स में स्वर्ण, रजत पदक जीतते हुए प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। टीम में देवास के जय मीणा, राजवीर नागर, अभिषेक परिहार, योगेश चौधरी,आदित्य दुबे थे। टीम के कोच विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, गौरव कदम एवं मैनेजर प्रीति पावर थीं। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर रवि कुमार गुप्ता संचालक खेल एवं कल्याण विभाग म. प्र. भोपाल एवं सहायक संचालक बी एल यादव ने बधाई देते हुए खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम गौरवांवित कर और हम प्रयास करेंगे कि आगामी होने वाले एशियन गेम्स में प्रदेश के सॉफ्टटेनिस खिलाडिय़ों को विदेशी कोच उपलब्ध करवाएंगे।

