प्रीति तोमर राजपूत करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त


देवास। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवप्रताप सिंह चौहान एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह तोमर ने प्रीति तोमर देवास को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया। इस मौके पर करणी सेना के पदाधिकारी, परिवार जन एवं इष्ट मित्रो ने प्रीति को बधाई दी। वर्तमान मे प्रीति तोमर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भी है।