देश के बब्बर शेर रह चुके बालासाहेब का स्मृति दिवस चाहने वाले भुला नहीं पा रहे – पालीवाल सुनील योगी


भोपाल – देशभर में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का दसवां स्मृति दिवस 17 नवंबर को उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद करके मनाया। मध्यप्रदेश में शिवसेना की स्थापना करने वाले संस्थापक सदस्य मोहन पालीवाल ने स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की तुलना बब्बर शेर से करते हुए बताएं कि उनके जैसे हिंदूवादी शूरवीर बहुत कम दिखाई देते हैं । शिवसेना मध्य प्रदेश संगठन प्रमुख प्रदीप भावसार( भाऊ) ने स्मृति दिवस पर उनके साथ बिताई यादें ताजा करते हुए बताया कि आज तक बालासाहेब जैसा कट्टर हिंदूवादी नेता पैदा नहीं हुआ उन्हें महाराष्ट्र सहित पूरे उत्तर भारत का बब्बर शेर कहा जाता था। विपरीत परिस्थितियों में विपरीत शासन प्रशासन के बावजूद भी हिंदुत्व की रक्षा के लिए बालासाहेब हमेशा तत्पर और तैयार रहते उनके द्वारा हिंदुत्व परिवार रक्षा के कई कार्य से किए गए हैं जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे महान लोग बहुत कम जन्म लेते हैं और लेते हैं तो इतिहास बनाते हैं उनके दसवीं स्मृति दिवस पर शिवसेना की प्रदेश इकाई द्वारा उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों मेंशिवसेना मध्यप्रदेश स्थापना प्रमुख श्री मोहन पालीवाल जी , सुनील शर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, मांगीलाल सैनी, राजेश पारिख, गगन पारिख, बबिता चौहान, सिमरन सोलंकी, आदि शामिल रहे