भारत जोडो यात्रा 19 को बागली में सुनील योगी बागली –


युवक कांग्रेस के तत्वावधान में बागली नगर में 19 नवम्बर शनिवार को दोपहर 1बजे से स्थानीय शिवाजी चौक से “भारत जोडो यात्रा ” निकाली जायेगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में किसानों की खाद-बीज की समस्याओं के लिए तथा महंगाई के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपने के साथ संपन्न होगी। इस यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक नंदू सेहरावत बागली जनपद अध्यक्ष नाहर सिंह जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर मनोज होलानी महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला कंठाली 19 नवंबर को निकलने वाली इस यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी दिलीप गुर्जर ने बागली विधानसभा क्षेत्र के सभी युवक कांग्रेस के नौजवान साथी और वरिष्ठ जनो से इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली तथा उनकी ही भावनाओं के साथ नफरत-फ़ितरत के विरूद्ध राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ सतत् भारत जोडो यात्रा में पैदल चल रहे राहुल गांधी जी को अपना समर्थन प्रदान करे