देवास(खुमान सिंह बैस) । बरोठा थाना क्षेत्र इन दिनो अवैध कारोबार के कारण सुर्खियां मे बना हुआ है । सट्टा-जुआ संचालन ,अवैध शराब और मादकपदार्थों का निरंकुश धंधा संचालक माफियाओं के लिए वरदान बना हुआ है वहीं ग्रामीणों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है । बरोठा की चर्चा अब सट्टा-जुआ के सुरक्षित अवैध कारोबार के लिए हो रही है ।यहां बरोठा फाटा, कंजर मोहल्ला , हॉस्पिटल चौराहा , गड़ी भवन चौराहा इन सभी जगहों पर कुछ एजेंट छोड़ रखे है जिनमे घमा ओर बागवान प्रमुख है जो यहां पूरा सट्टा संचालन में इनका ही योगदान है भैया डेढ़ से तीन लाखा रुपये कारोबार की सफलता और सुरक्षा के लिए खर्च करतेहैं । इस बात की सच्चाई तो सट्टा-जुआ को सहयोग और सुरक्षा देने वाले ही जानते होंगे लेकिन बरोठा का बे-लगाम ,बे रोकटोक और निरंकुश खुला सट्टा-जुआ कारोबार इस बात का प्रमाण है कि चर्चा अकारण नहीं है ।जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह के निर्देश हैं कि अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाया जाए लेकिन ग्रामीण थाना चौकी प्रभारी इतने व्यस्त हैं कि अवैध कारोबारियों पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं । ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योग्य और सक्रिय हैं इस बात का प्रमाण फेसबुक तथा सोशल मीडिया पर उनके भजन गायन की लोकप्रियता से मिल रहा है ।मुख्यमंत्री के अवैध कारोबार और कारोबारियों पर अंकुश के निर्देश पर भी औपचारिक कार्रवाई का प्रचार दिखाई दा रहा है । बरोठा मे सट्टा-जुआ संचालक सरगना की सांठगांठ ,सेटिंग और संबध यही बता रहे हैं कि यहां अवैध कारोबार बन्द नहीं होगा ।

