• भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्बलजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में “संविधान गौरव यात्रा” का आयोजन
• बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मभूमि महू से प्रारम्भ होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल पर समापन
, यात्रा में 200 कारों का कारवां और 800 कार्यकर्ता हुए शामिल
भोपाल (खुमानसिंह बैस) संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से “संविधान गौरव यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा बाबा साहब अंबेडकर की जन्मभूमि महू से रविवार सुबह 7:00 बजे प्रारंभ होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर समाप्त हुई। समापन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री वीडी शर्माजी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अध्यक्ष कैलाश जाटवजी, देवास-शाजापुर के सांसद और पूर्व न्यायाधीश महेन्द्र सोलंकी जी भी उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय वीडी शर्मा ने कहा कि ‘’संविधान दिवस हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है और इस दिन संविधान गौरव यात्रा निकालना संविधान और बाबा साहेब अम्बेडकर के प्रति युवाओं के भीतर जो सम्मान है उसे दर्शाता है। बाबा साहेब अम्बेडकर के साथ समाज में जो घटनाएं हुई उन्हें सोच कर रोंगटे खड़े हो जाते है। बाबासाहेब जैसा व्यक्तित्व को केवल भारत याद नहीं करता है बल्कि पूरी दुनिया उनका गुणगान करती हैं। बाबासाहेब समाज के अंदर इतना तिरस्कार होने के बाद उन्होंने अपने जीवन के अंदर तय किया कि समाज के अंदर ये जो भेदभाव है उसको कोई खत्म करेगा तो मैं करूंगा। बाबासाहेब को अपनी योग्यता के आधार पर जब संविधान के निर्माण की जिम्मेदारी मिली तो वह वह उस समूह जिन्होंने बाबा साहेब का तिरस्कार किया था उनके खिलाफ कुछ लिख सकते थे, लेकिन बाबा साहेब ने इन सब बातों को नजरअंदाज कर संपूर्ण समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। जब हम संविधान की प्रति को देखते और पढ़ते हैं तो उसमें बाबा साहेब का बड़ा हृदय और मन दिखता है। आज अगर भारत की एकता और अखंडता का श्रेय किसी को जाता है तो वह बाबा साहेब ही है।’’ इस अवसर पर श्री वीडी शर्मा ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व् यात्रा संयोजक बलजीत सिंह चौहान की इस संविधान यात्रा आयोजित करने के लिए जमकर प्रशंसा की।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व् यात्रा संयोजक बलजीत सिंह चौहान जी ने बताया यात्रा को सुबह महु से सफाई कर्मियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में करीब 200 कारों में लगभग 800 कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा महू से प्रारंभ होकर इंदौर, देवास और सीहोर से होते हुए भोपाल पहुंची। यात्रा में बाबा साहब अंबेडकर की संविधान लिखते हुए झांकी भी दिखाई गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की संविधान को प्रणाम करती हुई खूबसूरत चित्र भी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के पंचतीर्थ तथा अनेक कार्य को भी यात्रा में दर्शाया गया।
देवास-शाजापुर के सांसद और पूर्व न्यायाधीश महेन्द्र सोलंकी ने कहा कि ‘’ ये सही है कि संविधान केवल बाबा साहेब अम्बेडकर ने नहीं बनाया, लेकिन वह इसके प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने इसके प्रारूप बनाने से पहले 60 देशों के संविधान को पढ़ा और उसके बाद तय किया कि ऐसी कौन सी बातें है जो भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने में जरूरी है और यहां के दलितों के प्रति शोषण से मुक्ति दिलाई जा सके। इसके बात उन्होंने बहुत ही खूबसूरत, सशक्त और सदृण संविधान की रचना की, लेकिन आज इस महान संविधान को कोई पढ़ता तो नहीं है यदि हम ही बाबा साहेब द्वारा लिखे गए ग्रंथ की अपेक्षा करेंगे तो कैसे काम चलेगा।’’
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व् यात्रा संयोजक श्री बलजीत सिंह चौहान जी ने बताया कि इस यात्रा के जरिए हमने लोगों को बताया कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का धर्मग्रंथ और इसी किताब से भारतीय लोकतंत्र संचालित होता है। हमारे देश का संविधान हम सभी के लिए गौरव की बात है। इसके अलावा इस यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों में किए गए कार्यों का विशेष रूप वर्णन किया गया।
साथ ही श्री बलजीत सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से ही संविधान के महत्व को नजरअंदाज करते हुए आई है। हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को पूर्ण हो गया था पर कांग्रेस शासन में कभी इस दिन को संविधान दिवस के रूप में नहीं मनाया था। 2015 में भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को इस दिन का महत्व समझाने के लिए इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन श्री बलजीत सिंह चौहान ने किया।

