राष्ट्रमाता सावित्री बा फुले का जन्मदिवस माली समाज ने मनाया


बागली – सर्व माली समाज बागली संस्था द्वारा भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं प्रणेता जिसने शिक्षा का अलख जलाते हुए लड़कियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया उसी महान क्रांतिकारी सावित्री बा फुले को बागली माली समाज के लोगों एवं फुले ब्रिगेड द्वारा याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली। गरिमामई समारोह में सावित्री बा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए उन्हें याद किया अवसर पर बागली एवं आसपास क्षेत्र के कई समाज जन उपस्थित रहे जिसमें महिला एवं बच्चे भी विशेष रुप से उपस्थित रहे । उक्त जानकारी फुले ब्रिगेड के पदाधिकारी राजा अजमेरा ने देते हुए बताया कि शीघ्र ही समाज के लोग बागली नगर में समाज की धर्मशाला निर्माण भी कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में मोनू अजमेरा, विजय बागवान ,सुनील हर्निया, दीपक हर्निया, राहुल बागवान, सूरज बागवान, योगेश अजमेरा हिमांशु अजमेरा, मुरली अजमेरा, राजा तलाया, शंकरलाल हर्निया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।