देवास के त्तीबाजार मे असामाजिकों द्वारा होटल पर हथियारों से हमला दो भाई गंभीर रुप से घायल ,तोड़फोड़ मे हजारों रुपये का नुकसान भी किया गया (क्षेत्र मे गुण्डों और उनके आकाओं के प्रति गहरा आक्रोश )

देवास के त्तीबाजार मे असामाजिकों द्वारा होटल पर हथियारों से हमलादो भाई गंभीर रुप से घायल ,तोड़फोड़ मे हजारों रुपये का नुकसान भी किया गया(क्षेत्र मे गुण्डों और उनके आकाओं के प्रति गहरा आक्रोश )देवास । शहर के पत्तीबाजार मे गालिब होटल के संचालक भाईयों पर असामाजिकों द्वारा धारदार हथियारों से प्राणघातक हमले और होटल मे तोड़फोड़ से रविवार शाम अफरातफरी मच गई । होटल संचालक नौशाद और इरशाद गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इन्दौर भेजा गया । पीड़ितों ने बताया कि उनकी दुकान के सामने टेंट लगाकर मच बनाने से मना करने पर वाजिद भचान उर्फ बाबा पिता शब्बीर शेख, निवासी कंजर मोहल्ला ,,गोलु खटीक और उनके साथियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दुकान मे तोड़फोड़ करते हुए सामान भी बाहर फेंक यादिया । देवास जिला अस्पताल से गंभीर घायल नोशाद और इरशाद पिता मजीद अब्बासी को इन्दौर भेज दिया गया जहां एम वाय एच मे उनका इलाज चल रहा है । घायलों को धारदार हथियारों सहित डण्डे ,पाईप और अन्य से चोंट के कारण ,बीस पच्चीस टांके लगाना बताया गया है । सर ,पैर और शरीर मे भी गहरी चोंट है । फरियादी पक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी वाजिद भचान बाबा नशा माफिया और जीआ संचालक परिवार से जुडा होकर इसके बड़े भाई जिलाबर रह चुके हैं । यह भी जुआरियों और सटोरियों का पार्टनर होकर हफ्ता वसूली मे सक्रिय बताया जाता है । देवास महाराज विक्रमसिंह पवार के साथ फोटो डालता रहता है । हमले के बाद इसने जन से मारने की धमकी भी दी है । हमारे परिवार को इनसे खातरा है ।पत्तीबाजार के कुछ दुकानदारों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह तो गुण्डागर्दी की हद है । भविष्य मे दूसरे दुकानदारों को भी खतरा है । पत्तीबाजार के एक दुकानदार ने बताया की हमले के दूसरे दिन आरोपी वाजिद पत्तीबाजार आया और कुछ लोगों के सामने कहा कि पुलिस को महाराज से फोन लगवा दिया है । पत्तीबाजार मे दुकानदार भाईयों पर हमले और तोड़फोड़ से क्षेत्र मे आक्रोश है । पुलिस पर भी दबाव मे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा है ।कुछ लोग विधायक गायत्रीराजे पवार के पास भी इस मामले को लेकर जाने और उनके नाम पर गुण्डागर्दी करने वालों पर अंकुश लगवाने की बात कर रहे हैं ।होटल के हमलावरों मे आदतन असामाजिक बताए जा रहे हैं । पुलिस प्रापर्टी का विवाद बता रही है और घायल टेंट लगाने से मना करने का । दुकानदार भी घायल फरियादियों के समर्थन मे बोल रहे हैं ।