देवास। मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में देवास जिला पंजा कुश्ती संघ के दुवारा वल्र्ड फिटनेस जिम पर मिस्टर देवास आर्म मेंन /वूमेन चेम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमे 80 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में अपनी बेस्ट कला और पावर ओर तकनीक का प्रदर्शन करते हुवे सकलेन खान ने बेस्ट आर्म मेन रेसलर का खिताब व 5 हजार रुपये नगद व आकर्षक ट्राफी पर कब्जा किया । महिला वर्ग में बेस्ट आर्म वूमेन का खिताब टीना राठौर ने अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पंवार व मध्यप्रदेश आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह शेखावत (महू) ,सभापति रवि जैन व हाजी अकबर शेख अज्जू रहे। कार्यक्रम के अतिथि पार्षद विकास जाट ,पार्षद राहुल दायमा सुपर मार्केट एशोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन यादव,हाजी रेहान शेख ,सईद खान ,अमन बेग ,अजीम शेख,हारिस गजधर ,सलीम सर ,अबरार सर, मनदीप सिंह पँवार ,अमन छबड़ा, इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग में देवास का नाम रोशन करने वाले डॉ प्रसन्न कुलकर्णी आरिफ शेख आगरोद , मनोज कश्यप (नागदा जंक्शन) रहे। अतिथयो का स्वागत देवास जिला पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्रवण जयसवाल ,गोरव कदम ,ख़ालिक़ शेख चाचा,विजय सोलंकी,जीतू प्रजापति,नफ़ीस खान,खलील कुरेशी, हसीन शेख, पत्रकार सहजाद भाई कौसर, सादिक शेख ने पुष्प माला पहनाकर व खेल मित्र आवार्ड देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक संजय यादव महू ,विकास शेखावत महू ,सोहेब शेख रहे। रेफरी की भूमिका मुजाहिद खान ने निभाई । कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरे ने किया,जिन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। आभार देवास जिला पंजा कुश्ती संघ के सचिव मलिक शेख ने माना।

