देवास जिले में जिले की विकास यात्रा 5 फरवरी से 25 फरवरी तक


देवास । भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देवास जिले की पांचों विधानसभाओं पर आगामी 5 फरवरी से विकाय यात्रा निकाली जावेगी इसको लेकर गुरूवार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवास पर भाजपा जिला प्रभारी मधु वर्मा व जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल के नेतृत्व में एक बैठक विधानसभा संयोजक, सहसंयोजक व विधानसभा प्रभारियों की आयोजित की गई बैठक में सभी विधानसभा के सहसंयोजको को निर्देष दिये गए कि विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच में अधिक से अधिक समय बीताये व जनता की समस्या हल करे तथा केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाये तथा उनके बारे में जमीनी स्तर पर बतायें। विधित है कि प्रदेष में भाजपा की सरकार द्वारा विगत वर्षों में समाज के सभी वर्गों के लिए विकास योजनाऐं बनाकर लागू की गई है जिसका लाभ आमजन सहित गरीब किसान मजदुर विघार्थी और नौकरीपेषा लोगो को भी मिला है। शासन की इन्हीं जनहितैषी कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए पुरे प्रदेष की प्रत्येक विधानसभा में विकास यात्राऐं निकाली जा रही है आज की बैठक में जिले की पाॅचो विधानसभा से निकलने वाली विकास यात्रा विधानसभा के हर वार्ड व गाॅव तक पहुॅंचेगी जिसमें विकास कार्यों का लोकार्पण,शिलान्यास,षुभारंभों का कार्य कैसा रहेगा इस को लेकर बैठक में चर्चा की गई।
उक्त जानकारी देते हुऐ जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र चैधरी व सह मिडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि जिले में आगामी 25 फरवरी तक निकलने वाली विकास यात्रा क्षेत्र के सभी गाॅव ओर शहर के सभी वार्डों से होकर गुजरेगी बैठक में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,जिला महामंत्री राजेश यादव,मनीष सौलंकी,पूर्व महापौर शरद पाचुनकर,राजीव पटेल,मनोहर जाधव सहित विधानसभा संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित थे।

आपके लोकप्रिय समाचार पत्र में सादर प्रकाशनार्थ
दिनांक-02/02/2023
       धर्मेंद्र चैधरी
     भाजपा जिला प्रवक्ता
                       मो. 9424828500