देवास/ जिला एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा शंकरगढ़ हिल्स एडवेंचर फेस्ट 2023 का 3 दिवसीय आयोजन 10 फरवरी शुक्रवार,11 फरवरी शनिवार एवं 12 फरवरी रविवार को इन्दौर भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ दिनांक 10 फरवरी को सुबह 9 बजे से शंकरगढ हिल्स पर होगा। जिसमे नागरिको के स्वस्थ्य मनोरंजन को दृस्टिगत रखते हुए एडवेंचर फेस्ट मे बाईकर्स गैंग रैली, कलर फेस्ट, फैशन शो काम्पिटिशन, पंतग फैस्टिवल व प्रतियोगिता, फोर व्हीलर रैली, रात्रीकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, ओपन माईक शौ, प्रतिष्ठित रॉक बैंड प्रतियोगिता, महिला सशक्तिकरण दौड के साथ शंकरगढ हिल्स प्रिमियर लीग मे क्रिकेट, व्हालीबाल, बच्चो के लिए फूटबॉल गेम, केरम, चेस, रस्साकशी जैसे गेम्स एवं कार्यक्रम व गतिविधियां होंगी। कार्यक्रमो के साथ बच्चो के लिए किड्स झोन, फूड्स झोन, झूले, मिक्की माउस, उंट एवं घोडे की सवारी जैसी गतिविधि भी रहेगी। 11 फरवरी को योगा का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा।

