*सीहोर कुबेरेश्वर धाम को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही है कि वहां भगदड़ मच गई है मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ है प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है*

सोशल मीडिया में प्रसारित कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ का  समाचार भ्रामक एवं निराधार

सीहोर, 16 फरवरी 2023
आज कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के कारण इंदौर भोपाल स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित हुई है ।  प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार व्यवस्था बनाई जा रही है।

सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा यह भ्रामक समाचार प्रसारित किया जा  रहा है कि कुबरेश्वर धाम में भगदड़ की स्थिति निर्मित हुई है एवं 2000 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह बिल्कुल तथ्यहीन एवं निराधार खबर है। कुबरेश्वर धाम के अंदर किसी तरह की भगदड़ कि स्थिति निर्मित नहीं हुई है और न ही लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान सुगम एवं बेहतर व्यवस्था हेतु अलग अलग पॉइंट्स पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्था बनाने में नागरिक समूहों, वॉलंटियर्स, आमजन का भी सहयोग लगातार मिल रहा है।