महाकाल परिवार ने महाआरती कर फरियाली खिचड़ी का किया वितरण


देवास। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाकाल परिवार द्वारा जीडीसी कॉलेज के सामने महाआरती एवं फरियाली खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बर्फ से बनी भोलेनाथ की प्रतिमा रही। इस अवसर देवास महाराज विक्रम सिंह पवार, नरेंद्र सिंह राजपूत (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) राजा ठाकुर (विधायक प्रतिनिधि उज्जैन), अनिल सिंह सिकरवार, जितेंद्र सिंह जी गौड़ (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस) राजेंद्र ठाकुर पार्षद, दीपेश कानूनगो पार्षद, शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र ठाकुर ने किया। अंत में आभार अजेंद्र ठाकुर (अज्जू ठाकुर) एवं नरेंद्र ठाकुर ने माना।